हुड्डा सरकार में पृथला विधानसभा का बिना भेदभाव हुआ विकास : रघुबीर तेवतिया
मोहना ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे विधायक
फरीदाबाद। गुरुवार को दयालपुर में मोहना ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता मोहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बंटी हुड्डा ने की। सम्मेलन में मोहना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सरदारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा पहुंचे। सम्मेलन में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा विकास, समानता और भाईचारे की रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान पृथला विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए गए।
गांवों में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए और हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी गई, जबकि आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी अव्यवस्थाओं से परेशान है। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और किसान-मजदूर सहित हर वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। तेवतिया ने कहा कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद उन्होंने पृथला विधानसभा क्षेत्र की आवाज को कभी दबने नहीं दिया। क्षेत्र में सडक़, जलभराव, पेयजल, रोजगार, किसानों और युवाओं से जुड़े अनेक मुद्दों को उन्होंने लगातार उठाया है। जनता ने उन्हें विधानसभा में इसलिए भेजा है कि वे उनकी आवाज बनें और वे अपने इस दायित्व से कभी पीछे नहीं हटे और उन्होंने हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम किया है। विधायक तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है।
आज प्रदेश का युवा रोजगार मांग रहा है, किसान अपनी फसल और मेहनत का उचित मूल्य मांग रहा है तथा आम आदमी महंगाई से राहत की उम्मीद कर रहा है। कांग्रेस इन सभी वर्गों की आवाज बनकर मजबूती से संघर्ष कर रही है।विधायक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की वास्तविकता जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूत संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी प्रदेश में फिर से मजबूत जनाधार कायम करेगी तेवतिया ने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद सरदारी और युवाओं ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।
विधायक तेवतिया ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और पृथला क्षेत्र के हक एवं विकास की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मोहना ब्लॉक अध्यक्ष बंटी हुड्डा ने सम्मेलन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि गांव-गांव जाकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजूबत किया जाएगा। इस अवसर पर पृथला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर, प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, बीजेंद्र आर्य, प्रहलाद सरपंच अटाली, गुड्डू सरपंच बुखारपुर, हरवंश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, अनिल सराव, मीर सिंह पहलवान, सतबीर मास्टर, जयवीर, तिलक नवादा, ओमवीर, हरमीत हुड्डा, सुदेश हुड्डा, किशोर हुड्डा, गिर्राज बीसला, हरीसिंह बीसला, महेंद्र सराव, कुशलपाल, बिजेंद्र धनखड़, योगेश अत्री, राजकुमार सैनी गोगा, मास्टर वीर सिंह हुड्डा, बब्लू हुड्डा आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।