अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में प्रथम वर्ष विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बल्लभगढ़ । आज अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में सत्र 2026-27 के बीए और एमए प्रथम वर्ष के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आंतरिक मूल्यांकन, विभिन्न सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों एवं समितियों से परिचित करवाने के उद्देश्य से किया गया। देवेंद्र कुमार गुप्ता(अध्यक्ष,अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति)एवं श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति) की सद्प्रेरणा से महाविद्यालय में अनेक गतिविधियों के साथ साथ नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें
अग्रवाल महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सी एस वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि स्वागत एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात शिक्षकों ने अपना परिचय दिया एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. जय पाल सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों की एवं आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित संक्षिप्त महत्वपूर्ण जानकारी साँझा की।
डॉ प्रियंका सहरावत ने एनएसएस आंतरिक शिकायत समिति एवं एंटी-सेक्सुअल हैरेसमेंट समिति से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। डॉ. रामचंद्र ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय की सुविधाओं एवं कॉलेज मैगजीन के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. सुप्रिया ढांडा ने सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि डॉ. पूजा सैनी ने एन.सी.सी. के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

डॉ. सारिका कांजलिया ने विभिन्न प्रकार के फोरम, सेल एवं विभागीय सोसायटियों के बारे में बताया। डॉ. जगबीर सिंह ने खेलकूद की उपलब्धियों के साथ साथ गतिविधियों और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भी दी। डॉ. रेखा रानी ने अनुशासन, एंटी-रैगिंग सेल, महिला प्रकोष्ठ एवं एंटी-नारकोटिक सेल से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की एवं दिशा-निर्देश भी दिए। अंत में डॉ. गीता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन का सफल कार्य डॉ मधु सिंगला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी थी।