धर्मपाल यादव के निवास पर पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा
- स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का धर्मपाल यादव परिवार सहित उपस्थित अतिथियों ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत
कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल चौकर , संदीप टोनगर चेयरमैन तथा चेयरमैन धर्मपाल यादव के सुपुत्र दीपक यादव सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष
आरती राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए चेयरमैन धर्मपाल यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फरीदाबाद की मेयर, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, रोटरी क्लबों तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आरती राव का कार्यक्रम में उपस्थित होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।