श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से बनाई गई जन्माष्टमी, श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन
फरीदाबाद। महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया. दिल्ली और मथुरा से आए कलाकारों ने मंदिर प्रांगण में एक से बढक़र एक खूबसूरत झांकियों का निर्माण किया. प्रात कालीन आरती और भव्य पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या देखने लायक थी. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने शहर वासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी. इस अवसर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का श्री भाटिया ने खुले दिल से स्वागत किया. मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के लिए विशेष तौर पर झूला बनाया गया.
जिसमें लड्डू गोपाल जी को बिठाकर उनकी भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं ने सभी झांकियां का आनंद लिया और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाएं. मंदिर संस्थान की तरफ से भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही मंदिर में सुबह से ही आरती और पूजा का आयोजन भी किया गया था. देर रात तक मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन की तैयारी की गई और रात को 12:00 बजते ही शानदार आतिशबाजी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म का जशन मनाया गया.
मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मौजूद श्रद्धालुओं के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटा और लड्डू गोपाल को भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं को वितरित किया. इसके साथ ही विशेष तौर पर चूरमा का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को खिलाया गया. इस शुभ अवसर पर श्री भाटिया के साथ उद्योगपति आनंद मल्होत्रा गुलशन भाटिया, अनिल ग्रोवर सुरेंद्र गेरा, नेतराम गांधी, विनोद पांडे, प्रीतम धमीजा, रमेश सहगल, मनमोहन गुप्ता, प्रदीप झा रोहित भाटिया, पार्षद मनोज नसावा, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, हरि कृष्ण वर्मा शेर सिंह तथा कैलाश गुगलानी प्रमुख रूप से मौजूद थे. इस अवसर पर जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से अवगत करवाया और भक्तों के साथ ही भगवान की पूजा अर्चना में सभी ने मिलजुल कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर श्री भाटिया ने आए हुए अतिथियों को प्रसाद तथा माता की चुनरी भी भेंट की।