गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति ने आयोजित किया, रक्तदान शिविर, 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया। रोटरी क्लब अरावली, सेक्टर 7-10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन व रोटरी ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में 71 रक्तवीरों ने रक्तदान करके पुण्य कमाया। 15 रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। “महिलाएं भी रक्तदान में सबसे आगे” को चरितार्थ करते हुए 15 महिलाओं ने भी रक्तदान करके महिलाओं को संदेश दिया कि वे अपना हीमोग्लोबिन सही रखें और रक्तदान में भी सबसे आगे रहें।
डीएसपी रेलवे राजेश चेची ने रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर जनहित में मानव सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी रक्त दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। प्रमुख समाजसेवी प्रो० एमपी सिंह व डॉ० हेमंत अत्री ने भी समिति के कार्यों की प्रशंसा की। कैंप संयोजक संदीप राठी, नवीन पसरीजा, प्रबंधक हरीश गोरा, राजकुमार तंवर, कृष्ण मोंगा, आरके सिंगला, अशोक शर्मा ने कैंप के सफल आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हरीश गोरा, रोटरी क्लब अरावली के प्रेसिडेंट मनीष गर्ग, रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने सभी रक्तवीरदाता भाई बहनों को प्रमाण पत्र, स्मृति उपहार प्रदान करके उनका स्वागत अभिनंदन किया।