पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी 2027 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन : ममता शर्मा

- अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं डीएनटी वर्ग के हैं पात्र विद्यार्थी

फरीदाबाद । जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा पंचकूला अनुसार अनुसूचित जाति के छात्रों हेतू पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना व अन्य पिछडा वर्ग, विमुक्त जनजाति के छात्रों लिये पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना (पीएम यशस्वी घटक-II) के अन्र्तगत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्रों से एन०एस०पी० पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाने है, जिसकी अन्तिम तिथि दिनांक 31 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और (प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के घटक-II) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति (डीएनटी श्रेणी) से सम्बंधित होना चाहिए। उसके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी हरियाणा राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। पात्र विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 31 जनवरी 2027 तक Scholarships.gov.in के माध्यम से एनएसपी पोर्टल पर Fresh आवेदन कर सकते हैं। अन्य विवरण विभागीय वेबसाइट www.haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.