अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “सशक्त महिलाओं एवं सुरक्षित समाज के प्रति जागरूकता” विषय अतिथि व्याख्यान का आयोजन

बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “सशक्त महिलाओं एवं सुरक्षित समाज के प्रति जागरूकता” विषय पर 10 सितंबर 2026 को एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं आदरणीय प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ के मार्गदर्शन में तथा समन्वय अनीता के समन्वय से आयोजित किया गया।

व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा एक सुरक्षित एवं समावेशी समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा अपनी सुरक्षा और कल्याण के लिए उचित कदम उठाने के महत्व से अवगत कराया गया।

सत्र की मुख्य वक्ता सुश्री व्याख्या शर्मा थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से LL.B. की शिक्षा प्राप्त की तथा अपने बैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से LL.M. की उपाधि भी प्राप्त की है। वे न्यायिक सेवा की अभ्यर्थी हैं तथा विभिन्न सार्वजनिक सेवा आयोगों की कई मुख्य परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर साक्षात्कार में भी सम्मिलित हो चुकी हैं।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें समाज के अधिक जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत लाभदायक रही और इसने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.