1.86 करोड़ रुपये से होगा वार्ड 26 एवं 27 में सडक़ और नाले का नवीनीकरण : राजेश नागर

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने वार्ड नंबर 26 और 27 को जोडऩे वाली प्रमुख सडक़ एवं नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस विकास कार्य पर करीब 1.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सडक़ और नाले के नवीनीकरण से क्षेत्र के हजारों स्थानीय निवासियों और रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सडक़ इस्माइलपुर से बजरंग चौक तक विकसित की जाएगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा सडक़ की स्थिति में सुधार और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सडक़ पर धूल-मिट्टी, जलभराव और आवागमन में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही दोनों वार्डों के बीच आवागमन भी पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के क०ुशल नेतृत्व में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

सरकार का प्रयास है कि शहर से लेकर गांवों और प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए तथा लोगों को बेहतर सडक़, जल निकासी और कनेक्टिविटी उपलब्ध हो। राजेश नागर ने कहा कि इस्माइलपुर से बजरंग चौक तक बनने वाली यह सडक़ क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण के साथ नाले का नवीनीकरण होने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां भी सडक़, नाले, सीवर, पेयजल या अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों ने सडक़ एवं नाले के नवीनीकरण का कार्य शुरू करवाए जाने पर मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर वार्ड 27 से निगम पार्षद सरोज शीशराम अवाना, वार्ड 26 से निगम पार्षद लाल मिश्रा, जिला सचिव बलेसर जैलदार, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, मंडल अध्यक्ष अक्षय अवाना, प्रहलाद शर्मा, सरदार रणजोत सिंह सन्नी, सरदार प्रीतम सिंह, राम प्रसाद प्रधान, जनार्दन प्रधान, सुभाष बसोया, बांके बिहारी, साहू प्रधान, रणधीर, कुलदीप गुप्ता, अन्नी भड़ाना, मलकीत सरदार, अजय, इंदर, सतीश, अनवर, रूपा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.