सेवादल कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग : अनिल नेताजी

सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाऊस में सम्पन्न हुई कांग्रेस सेवादल की बैठक

फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित सर्किट हाऊस में रविवार को कांग्रेस सेवादल जिला फरीदाबाद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने शिरकत कर संगठन को मजबूत करने बारे कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी नेता रोहित सिंगला भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अनिल नेताजी ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, देश की आन-बान और शान के लिए न केवल संघर्ष किया बल्कि अनेकों नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज जो भाजपाई विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते है, वह भूल गए है कि इस देश को आर्थिक रुप से मजबूत करने में कांग्रेस पार्टी का अह्म योगदान रहा है।

कांग्रेस ने देश को शून्य से शुरु कर शिखर तक पहुंचाया, लेकिन भाजपा सरकार जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटने में जुटी है। अनिल नेताजी ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजाकर करे ताकि आने वाले चुनावों में इस सरकार को देश व प्रदेश की सत्ता से बाहर किया जा सके। बैठक में पहुंचने पर अनिल नेताजी व रोहित सिंगला का सेवादल कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित सिंगला, जिला अध्यक्ष एसएस गौड़, जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय, जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड रियाज़ खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष तुषार बैंसला, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश श्योराण, जिला महासचिव डॉ माहौर, जिला महासचिव राजकुमार शर्मा, जिला महासचिव मुन्ना सांगवान, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु झा, विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत कौशिक, कांग्रेस के युवा नेता गौरव चौधरी मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.