शिक्षक दिवस पर मानव सुपर- 21 के शिक्षक ‘मानव गौरव सम्मान’ से सम्मानित
फरीदाबाद। शिक्षक दिवस पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर 10 पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान समारोह में मानव सुपर 21 के प्रोफेसर/ शिक्षाविद सुभाष शर्मा, राजेश कुमार,केएल दुआ, एनके गर्ग,विनय भाटिया, गौरव अदलखा,सौरभ अरोडा,तुषार को ‘मानव गौरव सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया। मानव सुपर- 21 के संरक्षक अरुण आहूजा,रोशन लाल बोरड, समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,महासचिव सुरेंद्र जग्गा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला ने सभी शिक्षाविदों को तिलक लगाकर,सम्मान पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी आईसी जैन,राजराठी,कमला वर्मा,स्नेहलता कोल,एमएल मोदी,गोविंद वर्मा,अर्चना शर्मा बाईके महेश्वरी,सदाशिव सेठी, अंजना,सुष्मिता भौमिक ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।