श्री माधव स्मृति सेवा केंद्र, सेक्टर-19 फरीदाबाद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
फरीदाबाद। आज स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में श्री माधव स्मृति सेवा केंद्र, सेक्टर-19 में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तित्व तेजराम शर्मा, एच.एस. मलिक एवं डॉ.अरविंद सूद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात एच.एस. मलिक एवं डॉ.अरविंद सूद ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर बल देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद किया। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी देशभक्तिमय बना दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।