धर्म-जाति की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही भाजपा : संजय दत्त
दिल्ली रैली को लेकर कांगे्रस प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारियां
फरीदाबाद। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को फरीदाबाद पहुंचे और सर्किट हाउस में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली और कांग्रेसी नेताओं से रूबरू हो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को दिल्ली रैली में ले जाने की जिम्मेदारी लगाई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ने हरियाणा में मैनेजमेंट व इंतजाम से चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके, साजिश-षड्यंत्र रचकर, काले धन का दुरुपयोग करके वोट चोरी से सत्ता हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में वोट चोरी का खेल खेल रही है और उस खेल का सबसे बड़ा भुक्तभोगी हरियाणा है। हरियाणा में मात्र आधे प्रतिशत वोट के अंतर से इन्होंने सत्ता हासिल की।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे है। इसलिए कांग्रेस देशव्यापी आन्दोलन चला रही है और उनका यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने दावा किया कि एक नवम्बर को दिल्ली की रैली एक महारैली में तब्दील होगी। जिसमें हरियाणा की भी बडी भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है और देश में वोट चोरी से सरकार बनाई जा रही। भाजपा राज में महंगाई चरमसीमा पर है और बेरोजगार बढ़ रही है, जिससे युवा भटक रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भारी संख्या में लोगों को लेकर रैली को कामयाब बनाएं।वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि रैली में भारी भीड जुटने की सूचना पर भाजपा घबराई हुई है। पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि रूलिंग पार्टी रैली करके लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि यह रैली नहीं महारैली है और हरियाणा की जनता सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी क्योंकि प्रदेश की जनता में रैली को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी का स्वागत करते हुए दावा किया कि रैली में फरीदाबाद से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को आश्वास्त किया कि रैली की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में एआइसीसी की आब्र्जवर श्रीमती कृष्णा तीरथ, नीरज शर्मा पूर्व विधायक, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर, जगन डागर, बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, विधान प्रताप सिंह, योगेश ढींगडा, अनिल शर्मा,रेणु चौहान,डॉ. सौरभ शर्मा,उमेश कौशिक, विनोद कौशिक, अनुज शर्मा, बंटी हुडा, गौरव ढींगडा, जवाहर ठाकुर, विकास फागना, संजय सोलंकी, गिरीश भारद्वाज, दीपक चौधरी, विकास दायमा, रिंकू चंदिला, नितिन सिंगला, ईशांत कन्यूरिया आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।