वकीलों की बेहतरी के लिए कार्य करना एकमात्र उद्देश्य : रंजिता पटेल
चुनाव प्रचार में रंजिता पटेल ने झोंकी ताकत, तेज किया जनसंपर्क
फरीदाबाद जिला बार एसो. के चुनाव चल रहे है। सभी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में जोर शोर से दमखम लगा रहे है। इसी कड़ी में अधिवक्ता रंजीता पटेल ने भी सीनियर मेम्बर एक्यूजिटिव पद के लिए अपना नामांकन भरने के बाद अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रंजीता पटेल द्वारा कोर्ट परिसर में वकीलों से निरंतर मिलना जुलना और उनके चैंबर व सीटों पर जाकर अपने व अपने पैनल के लिए वोट मांगने की अपील करनी शुरु कर दी है। दरअसल रंजीता पटेल पिछले दस वर्षाे से फरीदाबाद कोर्ट में प्रेक्टिस कर रही है और वह पहली बार जिला बार एसो. के चुनाव लड़ रही है
। रंजीता पटेल ने बातचीत के दौरान बताया कि उनका उद्देश्य इस चुनाव को लडऩे का इतना है कि वह अपने साथी वकीलों के लिए कुछ बेहतर कर सके, खासकर युवा वकील जो प्रेक्टिस के लिए आ रहे है, उन्हें कोर्ट परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अगर बार के सदस्यों ने उन्हें मौका दिया था वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगी। अधिवक्ता रंजिता पटेल ने बताया कि कोर्ट परिसर में काफी समस्या है, जिन्हें दूर करना जरुरी है और यह समस्याएं चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल करने के उपरांत ही दूर हो सकती है, इसलिए उन्होंने यह प्रयास किया है। उन्होने सभी साथियों और अपने गुरुओं से आह्वान किया है कि वह उन्हें आर्शीवाद व वोट की ताकत प्रदान करके मजबूती दे ताकि वह वकीलों के हितों में अनेक कार्य कर सके।