एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल ने मनाया 19वाँ स्थापना दिवस

फरीदाबाद।  एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 150, फरीदाबाद द्वारा जिमखाना क्लब, सेक्टर-15ए में संगठन का 19वाँ स्थापना दिवस, संस्थापक एली सतीश लखोटिया  के जन्मदिन, दूसरी जिला कैबिनेट बैठक एवं शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना, गायत्री मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला गवर्नर एली राकेश अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1  एवं उपस्थित पूर्व जिला गवर्नरों  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिला समन्वयक डॉ. टीना हस्सीजा ने मंच संचालन करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

दूसरी जिला कैबिनेट बैठक में जिला कैबिनेट सचिव एली गौरव अग्रवाल ने क्लबों द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक प्रोजेक्ट्स एवं गतिविधियों की समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा उनके कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिला कैबिनेट कोषाध्यक्ष एली सीए के. सी. गर्ग ने 31 अगस्त 2026 तक की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला गवर्नर ने सामाजिक उपयोगिता वाली सार्थक परियोजनाओं, नए क्लबों के गठन एवं सदस्यता वृद्धि पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एनजीओ, स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. पी. डी. शर्मा, सुश्री सीमा अग्रवाल एवं डॉ. टीना हसीजा को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.