बिजली कर्मियों ने हड़ताली कर्मियों की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी व निलंबन के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

सरकार हड़ताल को कुचलने के दमनकारी प्रयास छोड़ समझौते को लागू कर हड़ताल खत्म करवाएं : सुभाष लांबा  

फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल बुधवार को 34वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल को 13 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया। पिछली 6 अगस्त से चल रही यह हड़ताल पालिका रोल पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारों के मातहत अलग-अलग कार्यों में लगे ठेका कर्मियों को नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों के पे-रोल पर करने व आबादी व क्षेत्रफल के आधार पर नए पद सृजित कर पक्की भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने व अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी देने आदि मांगों को लेकर चल रही है।

बुधवार को हड़ताली कर्मियों की गिरफ्तारी, निलंबन व बर्खास्तगी और 13 मई के समझौते को लागू न करने की वादाखिलाफी के खिलाफ बिजली कर्मियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी,सी सी सदस्य करतार सिंह व मनोज जाखड़ आदि शामिल हुए। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बेनर तले सैकड़ों बिजली कर्मचारी जुलूस के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचे। हड़ताली कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए गर्मजोशी से बिजली कर्मियों का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी और सर्कल सचिव कृष्ण कुमार व रामचरण ने बिजली यूनियन की ओर से हड़ताल और मांगों का पुरजोर समर्थन किया।

बुधवार को निगम मुख्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नंद ढकोलिया की अध्यक्षता में हड़ताल के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में शहीद हुए रोहित, कुलदीप,सूरजा व राजेश की शोक सभा का आयोजन किया।  अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व नगरपालिका कर्मचारी संघ के डिप्टी जरनल सेकेट्री सुनील चिंडालिया ने हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर समाज के कुछ तथाकथित ठेकेदार हड़ताल और नेतृत्व के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस व रील बना सोशल मीडिया पर डाल कर दुष्प्रचार करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि इनके तमाम प्रयासों के बावजूद 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने 34वें दिन भी हड़ताल पर मजबूती से डटकर ऐसे नेताओं को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार व समाज के हितैषी है तो पे-रोल के कर्मियों को पक्का और ठेका कर्मियों को पालिका रोल पर करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि 10-11 व 12 सितंबर को सभी जिलों में जिला स्तरीय न्याय जन पंचायतों का आयोजन किया जाएगा और 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के गृह जिले कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध सभी विभागीय संगठनों, मजदूर, किसान, नौजवान, छात्र और महिला संगठनों के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे और हड़ताल को लेकर आंदोलन का ऐलान करेंगे। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी के नेता करतार सिंह जागलान, जगदीश चन्द्र, जयपाल राठी, मुकेश बेनीवाल,कमला,ब्लाक कमेटी के नेता रामकेश साहरण, अनिल कुमार,देवी सिंह,मनोज बालगुहेर ,विजय चावला, प्रवेश बैंसला, अनूप चिंडालिया, अशोक बिजली कर्मी नेता रमेश तेवतिया,वेद प्रकाश कर्दम, दिनेश शर्मा,असरफ खान,भूप सिंह,डिगबर सिंह,गिरीश चंद्र,सुधा, रिंकू सिंह व सुबोध कुमार के अलावा नगर निगम के नेता कमला,कृष्ण चिंडालिया, सुदेश कुमार, गुरुचरण खाडिया, दर्शन शोया, नरेश भगवाना,प्रेम पाल, जितेन्द्र छाबड़ा, राजबीर चिंडालिया व राहुल चिंडालिया आदि शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.