फरीदाबाद। जिले के छायंसा थाना क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम उखाडक़र ले जाने के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 38 मामले दर्ज है। जिनमें से करीब 10 मामले एटीएम उखाडऩे के है। आरोपी की पहचान धौज गांव निवासी 42 वर्षीय हनीश उर्फ होशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात आरोपियों ने चोरी की फॉच्र्यूनर गाड़ी की मदद से स्क्चढ्ढ का ्रञ्जरू उखाड़ लिया था। ्रञ्जरू में 8 लाख रुपस् से ज्यादा की नकदी थी। आरोपियों ने बेल्ट की मदद से ्रञ्जरू को फॉच्र्यूनर से बांधा और खींचकर मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद ्रञ्जरू को गाड़ी की डिग्गी में रखकर धौज गांव के पहाड़ में ले गए। पुलिस के मुताबिक, धौज गांव के पहाड़ में ले जाकर आरोपियों ने एटीएम मशीन को तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी निकाल ली।
वारदात के लिए इस्तेमाल की गई फॉच्र्यूनर गाड़ी सेक्टर-16 से चोरी की गई थी। पुलिस गाड़ी को पहले ही बरामद कर चुकी है। एटीएम चोरी के मामले में पुलिस आरोपी के 3 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, हनीश गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता था और वारदात की योजना में उसकी अहम भूमिका थी। पुलिस ने हनीश उर्फ होशी को गिरफ्तार करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे वारदात और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की। रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से कुल 38 मामले दर्ज हैं। इनमें ्रञ्जरू उखाडक़र चोरी करने के करीब 8 से 10 मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों और गिरोह के बारे में भी जांच कर रही है।