मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को ग्रामीणों को लाल डोरा की संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

फरीदाबाद। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ स्वामित्व योजना के क्रियान्वन की समीक्षा की तथा उन्हें इस सन्दर्भ में आवश्यक हिदायतें दी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार की हिदायतों अनुसार स्वामित्व योजना का क्रियान्वन करवाया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर उपायुक्त आयुष सिन्हा स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त राजस्व विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ जिला में स्वामित्व योजना के क्रियान्वन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की हिदायतों अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरे की सपत्तियों का मालिकाना हक़ देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति पर कानूनी स्वामित्व प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जा रहा है।

आयुष सिन्हा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ऐसी संपत्तियों के विवरण को प्रदर्शित किया जाएगा तथा सरकार द्वारा पोर्टल लांच करने उपरान्त दावे एवं आपत्तियां मिलने पर निर्धारित अवधि के दौरान इनका निपटारा करवाया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इस योजना के क्रियान्वन की विस्तृत रिपोर्ट ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विकास सिंह , जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमेन्द्र सिंह, तहसीलदार नेहा सहारण, तहसीलदार भूमिका लांबा सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.