आमजन की समस्याओ के शीघ्र समाधान में महत्तवपूर्ण सिद्ध हो रहे समाधान शिविर : उपायुक्त आयुष सिन्हा

- मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच के तहत आयोजित हो रहे समाधान शिविर  - लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी आयुष सिन्हा ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने नागरिकों की समस्याए सुनी तथा मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निपटारे बारे आदेश दिए।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर इसी उद्देश्य के साथ प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतो का सम्बंधित विभागों द्वारा समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत हर सोमवार और वीरवार को जिला मुख्यालय एवं उप मंडल मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिवरो में प्राप्त शिकायतो के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 3, नगर निगम (एमसीएफ) की 3, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 1 तथा विकास एवं पंचायत विभाग की 2 शिकायतें शामिल हैं। उन्होंने सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन भी इसी भावना के साथ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।

समाधान शिविर में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, नगर निगम जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ हनी बंसल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.