लगातार सातवीं बार सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए के प्रधान बने गजराज नागर
फरीदाबाद। सेक्टर 21ए डब्ल्यूए सीआरए चुनाव में गजराज नागर ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर अपने नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगवा दी। गजराज नागर को रिकॉर्ड 245 वोट मिले, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे जीतराम वशिष्ठ को 77 वोट ही प्राप्त हुए। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि गजराज नागर की टीम से चुनाव मैदान में उतरीं सभी छह महिला प्रत्याशियों ने 200 से अधिक वोट हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, विपक्षी टीम के उम्मीदवार 100 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इससे मतदाताओं का गजराज नागर की पूरी टीम पर भरोसा साफ तौर पर दिखाई दिया।
जीत के बाद गजराज नागर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव सेक्टर का चुनाव था सातवीं बार कड़ी टक्कर देकर जीत हुई है । उन्होंने कहा, कि यह सच्चाई, विश्वास और विकास की जीत है। चुनाव में सामने खड़े सभी उम्मीदवार भी हमारे अपने हैं। अब चुनाव समाप्त हो चुका है और हम सभी मिलकर सेक्टर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी कार्यशैली को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सेक्टर के प्रत्येक निवासी को विकास का लाभ मिल सके। गजराज नागर की लगातार सातवीं जीत और उनकी पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन को क्षेत्र के लोग विकास कार्यों और जनविश्वास की जीत के रूप में देख रहे हैं। गजराज नागर ने सभी सेक्टर वासियों का धन्यवाद किया है