हरियाणा की संस्कृति और खेल भावना को समर्पित होगी एकॉर्ड हाफ मैराथन
फरीदाबाद। एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से एकॉर्ड फरीदाबाद हाफ मैराथन (एएफएचएम 5.0) का पांचवां संस्करण 21 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार मैराथन को हरियाणा की संस्कृति, परंपरा और खेल भावना को समर्पित किया गया है। मैराथन की तारीख का अनावरण 24 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इसमें 100 से अधिक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न गांवों के सरपंच, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अलग-अलग समाजों के प्रधान शामिल रहे। इस वर्ष मैराथन की थीम ‘मिट्टी हरियाणा की, जुनून दौड़ का’ रखी गई है।
इसके माध्यम से लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सीएमडी डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस बार आयोजन को हरियाणा की संस्कृति और विरासत से जोडक़र इसे विशेष स्वरूप दिया गया है। प्रयास है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दें। पिछले चार संस्करणों में शहरवासियों ने मैराथन को अच्छा समर्थन दिया है। पांचवें संस्करण में भी युवाओं, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।