सम्मेलन में पहुंचने पर इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने किया करण चौटाला का भव्य स्वागत
फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल, फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय में रविवार को युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा इनेलो नेता करण चौटाला ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इनेलो के युवा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र राठी उपस्थित रहे। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने दोनों अतिथियों का फरीदाबाद पहुंचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर करण चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग हैं। युवाओं की संगठन में अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने युवाओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और मेहनत के साथ इनेलो संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस दौरान इनेलो की नीतियों में आस्था जताते हुए दीपक लाम्बा चंदावली, संदीप तेवतिया सोतई, संदीप मलिक जवां, कैलाश तेवतिया, निशांत, विपिन, कपिल, अमित, शुभम चौधरी, रोहित कुमार, नरेश ठाकुर सहित सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस छोड़ इनेलो का दामन थामा। करण चौटाला ने इनेलो में शामिल हुए सभी युवाओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र राठी ने कहा कि इनेलो पार्टी युवाओं को संगठन में आगे बढऩे के अवसर प्रदान करती है। युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩे के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने करण चौटाला और भूपेंद्र राठी का फरीदाबाद आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन जिला संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि फरीदाबाद में इनेलो संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर इनेलो नेत्री जगजीत कौर पन्नू, पौरस डागर, बॉबी डागर, सुमेश चंदीला सहित जिला एवं युवा इनेलो के पदाधिकारी, विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।