मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा सामान्य हस्पताल फरीदाबाद की हुई औचक हाजरी चैकिंग

मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा सामान्य हस्पताल फरीदाबाद की हाजरी चैकिंग रिपोर्ट फरीदाबाद : दिनांक 24.01.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बादशाह खान सामान्य हस्पताल फरीदाबाद में काफी कर्मचारी देरी से कार्यालय में आते है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पडता है। यदि अचानक चैकिंग की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है। प्राप्त सूचना के आधार पर श्री राजेन्द्र कुमार, श्री सतबीर सिहॅ उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व साथी कर्मचारियों द्वारा श्री सुरेश कुमार नायब तहसीलदार बडखल फरीदाबाद एंव डयूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बादशाह खान सामान्य हस्पताल फरीदाबाद की कुछ शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान बी.के. हस्पताल की पुरानी ईमारत में चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय में कुल 3 कर्मचारियों में 2 कर्मचारी 10 बजे के बाद, जिला वैक्सीन केन्द्र में 6 कर्मचारियों में 4 कर्मचारी 9.50 के बाद व 1 कर्मचारी गैरहाजिर, लेखाशाखा में कुल 22 कर्मचारियों में से 4 गैरहाजिर, जिला टी.बी. सैन्टर में कुल 31 कर्मचारियों/अधिकारियों में से 5 कर्मचारी 9.30 बजे के बाद आने पाये गये। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डी.एन.बी. छात्र, पैरामैडिकल स्टाफ व डाक्टर स्टाफ समय पर उपस्थित मिले। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अलग से भेजी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button