प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 करोड़ लोगों और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पौने तीन करोड़ लोगों का परिवार : कृष्ण पाल गुर्जर

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक संस्कारों की विरासत का विश्व में परचम फहराया

फरीदाबाद, 22 दिसम्बर भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 40 करोड़ लोगों का और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पौने तीन करोड़ लोगों का बङा परिवार है। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक संस्कारों की विरासत का विश्व में परचम फहराया है। विदेशों में भारतीयों का सम्मान पिछले साढ़े नौ वर्षों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर शनिवार को सैक्टर-37 के सामुदायिक भवन और अशोका इनकलेव की मैन मार्किट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारन्टी वाले  विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का  गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जन संवाद भी किया। वहीं उपस्थित लोगों विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, “विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ कोआम जनता के लिए सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को शत प्रतिशत मिलना चाहिए और कोई इससे छूटना नहीं चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा के प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करे तब देश एक विकसित राष्ट्र होना चाहिए, श्रेष्ठ राष्ट्र होना चाहिए।  उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के आंकड़े भी साझा किये।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी अधिकारीयों को लोगों तक पहुँच बनाकर योजनाओं लाभ देने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति की विरासत को विश्व में परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए गरीबों को शत प्रतिशत लाभ उनके घर द्वार के नजदीक मिल रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर से झारखंड से विकसित भारत जन संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। जो आगामी 25 जनवरी तक पूरे देश के हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में यह मोदी जी के गारंटी वाला रथ यात्रा पहुंचेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 50 करोड़ गरीब लोगों के खाते खुलवा कर उन्हें सरकार ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली पर अपलोड करके सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही   गरीब परिवारों का ₹200000 रुपये की धनराशि का दुर्घटना होने पर बीमा भी कर किया जा रहा है। वहीं 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस के कनेक्शन दिए हैं और चार करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा गए हैं। देश में वेंडर स्कीम के तहत रेडी फड़ी वालों को ₹10000 से लेकर के ₹50000 तक का की धनराशि बिना ब्याज के दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि  करोड़ों लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम मोदी की गारंटी वाली सरकार ने किया है। वही अपना  खुद काम से रोजगार  करने वाले लोगों को ₹300000 रुपये की धनराशि तक का लोन सस्ती दर पर दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत देश में ₹500000 रूपये की धनराशि तक का सालाना इलाज गरीब परिवारों का किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु योजना को आयुष्मान योजना के साथ जोड़कर गरीब परिवारों की आय 180000 रुपए की है। प्रदेश में 39 लाख परिवारों के पीले कार्ड बनाए गए हैं।  है। देश के 11 करोड़ किसानों को ₹6000 सालाना सीधा खाते में जा रहा है।

वहीं 5 लाख परिवारों को कोविड के टाइम में फ्री में महिलाओं को सहायता का काम किया। विधायक राजेश नागर ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस संकल्प की पूर्ति के लिए पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को सशक्त बनाना है व उसको मजबूत कर मुख्य धारा में लाना है। उन्होंने कहा कि इसीलिए देश के हर गांव और शहरों के हर कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है और 25 जनवरी तक लगातार चलनी है। विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान योजनाओं से संबंधित अधिकारी तीन से चार घंटे लोगों के बीच रहेंगे और योजना से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान कई संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं के बारे में स्टॉल लगाए गए। इसके इलावा एक स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया।

Related Articles

Back to top button