सीए अरुष गुप्ता बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के स्वागत के साथ नए आयकर कानून-2025 पर हुआ मंथन

फरीदाबाद। फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) की ओर से आयोजित जनरल हाउस मीटिंग में नए आयकर कानून-2025, ITR फॉर्म में हुए महत्वपूर्ण बदलावों और टैक्स प्लानिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको, नीलम बाटा रोड, फरीदाबाद में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में एडवोकेट (सीए) पंकज साराओगी ने बतौर मुख्य वक्ता (Guest Speaker) उपस्थित सदस्यों को नए आयकर कानून के विभिन्न प्रावधानों, ITR फॉर्म में हुए बदलावों तथा टैक्स प्लानिंग के व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एडवोकेट प्रदीप परमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और कराधान क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

बताते चले कि हाल ही में हुए चुनाव में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीए अरुष गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार के सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करना, उन्हें नवीनतम कर कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा फरीदाबाद की टैक्स प्रोफेशनल बिरादरी को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आयकर कानूनों में लगातार हो रहे बदलावों को देखते हुए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। आने वाले समय में भी एसोसिएशन सदस्यों के लिए सेमिनार, वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

सीए अरुष गुप्ता ने कहा, “फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि कर पेशेवरों के ज्ञान, सम्मान और आत्मसम्मान का मंच है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक सदस्य को प्रोफेशनल ग्रोथ के बेहतर अवसर मिलें और वह बदलते कानूनों के अनुरूप स्वयं को सदैव अपडेट रख सके।”

मुख्य वक्ता एडवोकेट (सीए) पंकज साराओगी ने अपने संबोधन में कहा कि नए आयकर कानून-2025 के प्रावधान करदाताओं और कर सलाहकारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ITR फॉर्म में किए गए बदलावों की सही समझ और समय पर अनुपालन से कर संबंधी जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने टैक्स प्रोफेशनल्स से कानून की बारीकियों को समझकर करदाताओं को सटीक और पारदर्शी सलाह देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रदीप परमार ने कहा कि कर कानून एक गतिशील विषय है और इसमें समय-समय पर होने वाले बदलावों की जानकारी प्रत्येक पेशेवर के लिए अनिवार्य है। उन्होंने फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस ज्ञानवर्धक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रोफेशनल उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2026-27 के लिए फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में सीए अरुष गुप्ता अध्यक्ष, सीए विजय कुमार सचिव, सीए हेमंत खत्री उपाध्यक्ष तथा सीए उज्ज्वल चौधरी संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इनके साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एडवोकेट उमेश कुमार, सीए उमेश जिंदल, एडवोकेट दीपक जोशी, एडवोकेट संजय मट्टा, सीए तरुण गुप्ता एवं सीए अजय गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सीए संजय चांदक
सीए दिनेश अग्रवाल सीए अमित पुनियानी एडवोकेट शशि कांत सिंह, सीए योगेश सिंह, एडवोकेट सुनील मंगला, एडवोकेट संजय मंगला, श्री शिव प्रकाश भारद्वाज, सीए सुधीर चौधरी, एडवोकेट प्रह्लाद गर्ग,एडवोकेट पवन गुप्ता
एडवोकेट सुनील कुमार
एडवोकेट आर. पी. गोयल
सीए कुलदीप सिंह
सीए कनिका गुप्ता
सीए हरिओम भाटी
सीए विपिन मिश्रा
सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.