महिला स्वर्णकार संगठन की बैठक सम्पन्न, महत्ववपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

फरीदाबाद। महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 17 में आयोजित की हुई। बैठक को प्रदेश महासचिव के पद पर उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सपना वर्मा ने संचालन किया। फरीदाबाद जिला इकाई में प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनिता सोनी को जिला अध्यक्ष ने बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जिसमें आगामी कार्यक्रमों के साथ हरियाणा सरकार से स्वर्णकार कला बोर्ड बनाने की मांग रखी।

महिलाओं के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से इन सशक्त महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में स्वर्णकार समाज की महिलाओं को आगे बढऩे, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए समाज के लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। जिलाध्यक्ष अनीता सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अगस्त को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर फरीदाबाद में एक भव्य महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज की महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा तथा सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है। इस अवसर पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने निमंत्रण पत्र एंव संकल्प पत्र का विमोचन भी किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुनीता वर्मा के अलावा डॉ अनीता सोनी जिला अध्यक्ष, सपना वर्मा एडवोकेट प्रदेश महासचिव, इन्द्रा वर्मा महासचिव, कविता वर्मा, शिप्रा वर्मा, कविता वर्मा एडवोकेट, प्रिया वर्मा, पिंकी वर्मा, मधु वर्मा, सीनियर एडवोकेट आर.पी वर्मा, आर.डी वर्मा, एस. के. वर्मा, कन्हैया वर्मा, मुकेश वर्मा, विकास वर्मा एडवोकेट, जय किशन वर्मा, अशोक वर्मा, मनीष वर्मा, रमेश डाबर, दीपक कपिल, संदीप वर्मा सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.