सतयुग दर्शन विद्यालय ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड से सम्मानित
फरीदाबाद। फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘एजुकेशन वल्र्ड’ द्वारा एन. सी. आर क्षेत्र में ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड से सम्मानित सतयुग दर्शन विद्यालय में प्रवेश लेकर अपने बच्चे को दें शिक्षा, संस्कार और सही जीवन-दिशा का अनमोल उपहार फरीदाबाद। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि मनुष्य का निर्माण करना है, अर्थात मानव को सच्चे अर्थों में मानवीय गुणों से परिचित करा, उसे ज्ञानवान, गुणवान, चरित्रवान एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उच्च उद्देश्य को साकार करने की दिशा में कार्यरत फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा स्थापित सतयुग दर्शन विद्यालय को ‘एजुकेशन वल्र्ड’ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एन.सी.आर. क्षेत्र में ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, समग्र व्यक्तित्व विकास तथा विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करने के संकल्प को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है तथा शिक्षा को संस्कारों और जीवन-मूल्यों से जोडऩे के उनके संकल्प को और सुदृढ़ करती है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के दूरदर्शी विचार अनुरूप विद्यालय में शिक्षा को जीवन-निर्माण का माध्यम माना जाता है। यहाँ शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता के विकास पर विशेष बल दिया जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में उत्कृष्ट आवासीय सुविधाओं, सुव्यवस्थित छात्रावासों, विविध खेलकूद गतिविधियों, स्विमिंग पूल तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्था है, जो उनके शारीरिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास को प्रोत्साहित करती है। कार्यरत अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में डे-बोर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक विद्यालय में रह सकते हैं। अभिभावकों से आह्वान है कि वे अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए सतयुग दर्शन विद्यालय के साथ जुड़ें तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ श्रेष्ठ जीवन-मूल्यों से समृद्ध होने का अवसर प्रदान करें।