हरियाणा की पावन धरती ने विश्व को मानव-जीवन के मूल मंत्र दिए : डॉ. संजय पासवान
हरियाणा दिवस महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणा दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. संजय पासवान, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद भगत सिंह जी के पौत्र डॉ. यादविन्दर सिंह संधू एवं फरीदाबाद के प्रथम महापौर सूबेदार सुमन अन्य पदाधिकारियों के साथ केक काटकर हरियाणा दिवस मनाए। डॉ. संजय पासवान का शाल, अंगवस्त्र, सम्मान पट्टिका तथा स्मृति चिन्हों से भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। डॉ. संजय पासवान ने सभी हरियाणा वासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामना प्रेषित करते हुए बोले कि हरियाणा की पावन धरती ने देश और विश्व को मानव-जीवन के मूल मंत्र दिए हैं, हरियाणा आगे भी शास्वत विकास का मार्ग प्रशस्त करे ऐसी मंगलकामना करता हूँ। डॉ. संजय पासवान ने कहा कि हरियाणा की गति से ही भारत की प्रगति संभव है। डॉ.आर एन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा प्रदेश की स्थापना की गयी थी उससे हम मीलों दूर होते जा रहे हैं। यमुनानगर से फरीदाबाद-पलवल तक लगभग 350 किलोमीटर यमुना जी के प्राकृतिक मार्ग की दुर्दशा के कारण वर्तमान तथा भविष्य अंधकार के गर्त में जा रहा है।
दक्षिण तथा उत्तर हरियाणा के नाम पर सौतेला व्यवहार, विकास की जगह विनाश का कारण बन रहा है। एक हरियाणवी, एक हरियाणा के मूल मंत्र को वास्तविक रूप में साकार करना होगा।डॉ. यादविन्दर सिंह संधू ने हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर कहा कि शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत तभी बन सकेगा जब भेदभाव पूर्ण राजनीति से उपर उठकर राष्ट्र हित में काम होगा। यादविन्दर सिंह संधू ने कहा कि यमुना जी का धार्मिक, अध्यात्मिक तथा पर्यावरणीय महत्व है, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड इसके लिए यमुना रक्षक दल के साथ मिलकर सार्थक प्रयास कर रहा है, यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, लोहिया जागृति मिशन के अध्यक्ष एडवोकेट नागेश सिंह, पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय पदाधिकारी रंजीत सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदम्बा सिंह, अजय कुमार सिंह, सी के सिंह, डॉ. ए के सिंह, जे पी सिंह, विपिन झा, विनय कुमार सिंह तथा राज गौरव आदर्श आदि गणमान्य महानुभाव विशेष रूप से उपस्थित हुए।