प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में 24 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद, 19 जून। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज सोमवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी गुजरान में महा जनसंपर्क अभियान के तहत जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया, पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, ब्लाक समिति के चेयरमैन अनिल लौहिया, सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह लोहिया पूर्व चेयरमैन रामबीर सिंह, बीजेपी नेता आरएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। गांव वासियों में गांव पहुंचने पर परिवहन मंत्री का स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम में बल्लबगढ़ से धौज वाया खेड़ी गुजरान रोडवेज बस चलाने के आदेश दिए। जन संवाद कार्यक्रम में गांव की तरफ से यह मांग रखी गई थी। वहीं पंचायती राज के एसडीओ को अधूरी जानकारी रखने पर फटकार लगाई गई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गांव जन संवाद कार्यक्रमों ना पहुंचने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार परिवहन खनन एवं भू-विज्ञान चुनाव तथा उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा गांव खेङी गुजरान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे।
जहां गांव में लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द होने वाले कार्यों को एसडीएम के दिशा-निर्देश पर तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सम्बंधित शिकायतें जन-संवाद कार्यक्रम लेकर मंत्री जी द्वारा रिकमैण्ड करके प्रदेश मुख्यालय में भेजी जाएंगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा गत पौने नौ सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी धन्यवाद जताया उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की शान बढ़ाई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव खेड़ी गुजरान में पेयजल सप्लाई से जुड़ी, पक्की गलियों के निर्माण, बिजली के खम्भे, पुरानी तारें बदलने, रजवाहे की पटरी पक्की करने, गांव में राशन डिपु खोलने सहित सभी मांगो को यथा शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के जरिये जरूरत मंद लोगो के आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को फ्री में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। गरीब परिवारों को परिवार पहचान पत्र के जरिये राशन कार्ड बना कर किफायती दर पर अनाज और दाले दी जा रही है।
मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है। वहीं भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हरियाणा में 24 हाईवे बनाए जा रहे हैं। वहीं फरीदाबाद शहर में मुम्बई वङोदरा एक्सप्रेस, आगरा राष्ट्रीय राज मार्ग, जयपुर हाईवे,जेवर एयरपोर्ट से सीधी क्नैक्टीविटी करने सहित चार राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने का काम किया गया है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में ना पहुंचने वाले अधिकारियों को पर कड़ी कार्यवाही होगी। वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव नेकपुर में प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का लोगो ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगो के साथ जन संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के गणमान्य लोगों की मौजूदगी के मौके पर जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं जिले के संबंधित अधिकारियों से दूर कराए जाएंगे और कुछ समस्याओं को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दरबार से हल कराएंगे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद इलाके के सभी लोगो को आगामी 25 जून को गदपुरी में आयोजित होने जा रही फरीदाबाद लोकसभा की रैली का न्यौता भी दिया।

Related Articles

Back to top button