भाजपा प्रत्याशी को 10 लाख से हराने का काम करेगी जनता : मनधीर सिंह मान 

देश और प्रदेश बनने जा रही यही कांग्रेस की सरकार : मनधीर सिंह मान 

फरीदाबाद,  फरीदाबाद के पृथला विधानसभा के गांव धतीर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान मेले में संबोधित करते हुए मनधीर सिंह मान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर है। जिन्होंने फरीदाबाद में चाहे स्मार्ट सिटी या फिर लोगों के अन्य मुद्दों को लेकर जो वादे किए थे. आज तक पूरे नहीं किया। जनता इस बार भाजपा से परेशान है और अपना वोट की ताकत से इस बार जनता सत्तारूढ़ सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी । 10 लाख का नारा देने वाले भाजपा प्रत्याशी की इस बार 10 लाख से हार होनी तय है।
मान ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप पर बड़ा भरोसा जताया है मनधीर सिंह मान आगे कहा कि फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी चौ. महेंद्र प्रताप जो कि साफ छवि के नेता हैं, ईमानदार हैं, 7-7 मंत्रालय होने के बावजूद भी बेदाग दामन है। अब यह फैसला जनता को करना होगा , जनता अपना कीमती वोट देकर फरीदाबाद को आगे ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप को वोट दें. इस मौके पर मनधीर सिंह मान ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है आने वाला समय में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
दरअसल , आज मनधीर सिंह मान पृथला विधानसभा के फुल डोर मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान बतौर मुख्याथि पहुंचने पर पगड़ी बांधकर और फूलमालाओं से स्वागत किया इस कार्यक्रम में अलग-अलग गांव से लोगों ने शिरकत की फूलडोर मेला ऐतिहासिक मेला है जो हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया गया है।

Related Articles

Back to top button