हरियाणा में BJP उम्मीदवार जिलाध्यक्ष पर भड़के

हरियाणा के फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के जिला प्रधान को मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने हड़का दिया। गुर्जर सीएम को स्मृति चिन्ह देते वक्त जिला प्रधान द्वारा हाथ लगाए जाने के बाद भड़के थे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उसने तो केवल सीधा खड़ा होने को बोला था। पूरा वाक्या भाजपा के विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के सामने हुआ।

दरअसल, रविवार को सेक्टर-12 ग्राउंड मे भाजपा की विजय संकल्प रैली थी। इसमें नायब सैनी भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए वोट की अपील करने आए थे। जनसभा में कुछ लोगों ने सीएम को मंच पर आकर स्मृति चिन्ह भेंट करने शुरू कर दिए। इसी बीच नायब सैनी को हुक्का भेंट किया जा रहा था। इसमें स्मृति चिन्ह को गुर्जर के साथ कुछ अन्य लोगों ने हाथ लगाया था।

नाराज होकर झटका हाथ
इसी बीच भाजपा के जिला प्रधान राजकुमार वोहरा ने भी स्मृति चिन्ह भेंट करते समय फोटो के लिए हाथ लगाकर खड़ा हो गए। इस पर कृष्णपाल गुर्जर नाराज हो गए। उन्होंने हाथ मार कर भाजपा जिलाध्यक्ष का हाथ हटवा दिया। साथ ही उन पर स्टेज पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। कृष्ण पाल गुर्जर के इस व्यवहार से भाजपा के जिला प्रधान वोहरा हतप्रभ रह गए। हालांकि उन्होंने कुछ नहीं कहा और हाथ पीछे कर खड़े हो गए।

गुर्जर बोले- गलत प्रचार किया
कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिलाध्यक्ष के अपमान के सवाल पर कहा कि यदि अपने किसी परिवार के सदस्य को यह कह दिया कि आप सीधे खड़े हो जाएं तो वह किसी भी तरीक़े से गलत नहीं है। यह विरोधियों की चुनाव के समय पर राजनीति है और गलत प्रचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button